Breaking News

IND vs PAK: विराट कोहली ने जड़ा शानदार शतक, पाकिस्तान की चाल हुई नाकाम

Virat Kohli Hundred: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान को हराकर 2017 की हार का बदला ले लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई, जबकि पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है।

विराट कोहली का दमदार शतक

पाकिस्तान के खिलाफ इस अहम मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 111 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का 51वां शतक था।

पाकिस्तान की साजिश हुई नाकाम

मैच के दौरान ऐसा लगा कि पाकिस्तान कोहली को शतक से रोकने की कोशिश कर रहा है। शाहीन अफरीदी ने 42वें ओवर में तीन वाइड गेंदें फेंकी, जिससे कोहली को स्ट्राइक न मिले। इस हरकत से भारतीय फैंस नाराज हो गए और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

कोहली ने ठोका चौका और पूरा किया शतक

शाहीन के ओवर के बाद भारत को जीत के लिए 4 और कोहली को शतक के लिए 5 रन चाहिए थे। खुशदिल शाह 43वां ओवर लेकर आए। कोहली ने पहले सिंगल लिया, फिर अक्षर पटेल ने भी सिंगल लिया। इसके बाद कोहली ने तीसरी गेंद पर चौका लगाकर न सिर्फ अपना शतक पूरा किया, बल्कि भारत को 6 विकेट से शानदार जीत भी दिलाई।

मैच का हाल

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। सौद शकील ने 62 रन और मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 3 और हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट लिए।

भारत ने 42.3 ओवर में 244 रन बनाकर मैच जीत लिया। विराट कोहली ने 101 रन, श्रेयस अय्यर ने 56 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट, जबकि अबरार अहमद और खुशदिल शाह ने 1-1 विकेट लिया।

👉 इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया, जबकि पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है।

About admin

Check Also

IPL में मिला था देश छोड़ने और नागरिकता बदलने का ऑफर, राशिद खान का शॉकिंग खुलासा https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/rashid-khan-shocking-revelation-offer-change-citizenship-during-ipl-aksp-dskc-2527860-2026-04-19

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?