Breaking News

आरटीई एडमिशन 2025: राजस्थान में 3 लाख बच्चों को मिलेगा फ्री दाखिला, 15 अप्रैल तक करनी होगी रिपोर्टिंग

राजस्थान में आरटीई के तहत बड़ी घोषणा
राजस्थान में नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार (RTE) के तहत इस साल करीब 3 लाख बच्चों को निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन मिलेगा। बुधवार को शिक्षा संकुल में ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई, जिसकी शुरुआत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कुल 34,799 निजी स्कूलों में यह प्रक्रिया पूरी हुई है।

कैसे देखें लॉटरी रिजल्ट
अभिभावक अपने बच्चे की वरीयता सूची वेब पोर्टल पर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें ‘अभ्यर्थी प्राथमिकता क्रम’ पर क्लिक करना होगा और आवेदन आईडी व मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। इससे वे सभी आवेदित स्कूलों में वरीयता क्रमांक एक साथ देख पाएंगे।

रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तारीख
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि अभिभावकों को 15 अप्रैल तक वरीयता अनुसार स्कूल में जाकर रिपोर्टिंग करनी होगी। इसके बाद चयनित छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन 21 अप्रैल तक किया जाएगा।

शिकायतों के समाधान के लिए नया पोर्टल
शिक्षा मंत्री ने बताया कि आरटीई से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए एक नया पोर्टल प्रस्तावित किया गया है। इस पोर्टल पर अभिभावक और स्कूल दोनों अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

छात्रों का आंकड़ा

  • कुल बच्चों की संख्या: 3,08,064

  • बालकों की संख्या: 1,61,816

  • बालिकाओं की संख्या: 1,46,241

  • थर्ड जेंडर बच्चों की संख्या: 07

About admin

Check Also

कोचिंग विवाद: खान सर समेत 6 लोगों को अग्रिम जमानत, फायरिंग के आरोपी बॉडीगार्ड को भी बेल

कोचिंग विवाद में खान सर समेत 6 लोगों को अग्रिम जमानत! फायरिंग के आरोपी बॉडीगार्ड …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?