Breaking News

आरटीई लॉटरी: प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए खुली लॉटरी, ऐसे करें रिजल्ट चेक

राजस्थान में प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए आज सुबह 10:30 बजे आरटीई (RTE) लॉटरी खुल गई है। अब आप घर बैठे ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं।

कब और कैसे भरे गए फॉर्म

सत्र 2025-26 के लिए लाखों अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए आवेदन किए थे। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 25 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक चली थी। इस बार करीब 3.39 लाख आवेदन मिले हैं। आवेदन पीपी 3 प्लस (3 से 4 साल) और पहली कक्षा (6 से 7 साल) के बच्चों के लिए भरे गए थे। लॉटरी का आयोजन जयपुर के शिक्षा संकुल में किया गया।

रिजल्ट कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • वहां “रिजल्ट सेक्शन” पर क्लिक करें।

  • एप्लीकेशन फॉर्म नंबर डालकर सर्च करें।

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

जरूरी तारीखें ध्यान रखें

  • 9 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक चयनित बच्चों का वेरिफिकेशन होगा।

  • 9 अप्रैल से 24 अप्रैल 2025 तक डॉक्यूमेंट्स में बदलाव (अगर जरूरत हो) कराया जा सकता है।

  • स्कूलों में आवेदन पत्रों का रिवेरिफिकेशन 28 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा।

  • 9 मई 2025 को स्कूलों में सीट का पहला आवंटन (फर्स्ट अलॉटमेंट) होगा।

  • 16 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक दूसरा आवंटन (सेकंड अलॉटमेंट) होगा।

  • 6 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक फाइनल अलॉटमेंट किया जाएगा।

नोट: रिजल्ट चेक करने और आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय पर जानकारी लेते रहें।

About admin

Check Also

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार की ओर से हर साल 125 स्कॉलरशिप दी जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा का मौका मिल सके। यह स्कॉलरशिप खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक कारणों की वजह से विदेश नहीं जा पाते। 👉 क्या है यह स्कॉलरशिप? इस योजना को National Overseas Scholarship (NOS) कहा जाता है, जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय संचालित करता है। 📌 कौन कर सकता है आवेदन? कम से कम 60% अंक जरूरी उम्र 35 साल से कम परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से कम SC, ST, Nomadic Tribes और अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र पात्र 📌 क्या-क्या मिलेगा? पूरी ट्यूशन फीस रहने के लिए सालाना भत्ता यात्रा खर्च (हवाई टिकट) वीजा और मेडिकल खर्च 👉 यानी छात्रों को लगभग पूरा खर्च सरकार उठाती है, जिससे वे बिना आर्थिक दबाव के पढ़ाई कर सकें। 📌 कैसे करें आवेदन? आधिकारिक वेबसाइट: nosmsje.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे 📌 सीटों का बंटवारा कुल 125 स्कॉलरशिप 115 SC छात्रों के लिए 30% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व 👉 निष्कर्ष: अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन पैसे की समस्या है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है।

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?