Breaking News

आर अश्विन ने IPL ट्रेड की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, CSK और RR को लेकर किया बड़ा खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने आईपीएल 2025 में अपने भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर पहली बार खुलकर बात की है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह उनके लिए खास मौका था क्योंकि वे लंबे समय बाद अपनी होम टीम CSK में लौटे थे।

हालांकि, यह सीजन अश्विन के लिए प्रदर्शन के लिहाज से उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 14 में से सिर्फ 9 मैच खेले और कुल 7 विकेट ही हासिल कर पाए। आईपीएल डेब्यू के बाद यह पहला मौका था जब उन्होंने किसी सीजन में 12 से कम मैच खेले।

हाल ही में मीडिया में खबरें आईं कि CSK, राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन को अगले सीजन के लिए टीम में शामिल करना चाहती है। रिपोर्ट के अनुसार, इस डील के लिए RR भी किसी बड़े खिलाड़ी की मांग कर सकती है, और ऐसे में अश्विन का नाम भी ट्रेड लिस्ट में आ सकता है।

संजू सैमसन का कॉन्ट्रैक्ट अश्विन से 9.25 करोड़ रुपये ज्यादा का है, इसलिए ट्रेड की संभावना को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब वे राजस्थान रॉयल्स में थे, तो फ्रेंचाइजी हमेशा उन्हें अपने प्लान्स के बारे में पहले ही जानकारी देती थी।

अश्विन ने कहा, “मैंने राजस्थान के लिए तीन साल खेले। पहले साल के बाद ही टीम के CEO ने मुझे ईमेल भेजकर बताया कि मेरी परफॉर्मेंस उम्मीद से बेहतर रही है, इसलिए मेरा कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जा रहा है। ऐसा हर साल होता रहा। मेरा मानना है कि हर फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी होती है कि वह खिलाड़ी को रिटेंशन के बारे में समय पर बताए।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि संजू सैमसन के बारे में ये खबरें कहां से आ रही हैं। मेरा मानना है कि खिलाड़ियों को यह अधिकार होना चाहिए कि वे टीम में रहना चाहते हैं या नहीं। मैंने भी CSK से अपने रोल को लेकर बात की है।”

फिलहाल, अश्विन का अगला सीजन किस टीम के साथ होगा, यह साफ नहीं है। ट्रेड विंडो में क्या फैसला होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। लेकिन इतना तय है कि अश्विन चाहते हैं कि किसी भी खिलाड़ी के साथ पारदर्शिता रखी जाए, ताकि वह अपने भविष्य की तैयारी सही तरीके से कर सके।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?