Breaking News

इंग्लैंड में छा जाने के बाद मोहम्मद सिराज की हैदराबाद में ग्रैंड वापसी, एयरपोर्ट पर उमड़ी फैन्स की भीड़

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इंग्लैंड दौरे में शानदार प्रदर्शन के बाद बुधवार को अपने शहर हैदराबाद लौट आए हैं। जैसे ही सिराज एयरपोर्ट पर पहुंचे, उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहले से मौजूद थे। फैंस का जोश और सिराज के लिए प्यार देखने लायक था। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। हर कोई एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आया।

गौरतलब है कि सिराज ने हाल ही में समाप्त हुई भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कमाल की गेंदबाजी की। खासकर ओवल टेस्ट में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत उन्हें “प्लेयर ऑफ द सीरीज” का अवॉर्ड मिला। सिराज ने पूरी सीरीज में कुल 23 विकेट लिए, जो किसी भी गेंदबाज से सबसे ज्यादा थे। उनकी इस परफॉर्मेंस ने न सिर्फ मैच का रुख पलटा बल्कि भारत को सीरीज बराबरी पर खत्म करने में भी मदद की।

सिराज पहले मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुए, जहां उन्हें भारतीय फील्डिंग कोच टी. दिलीप के साथ देखा गया। इसके बाद वह हैदराबाद की फ्लाइट लेकर अपने घर पहुंचे। जैसे ही वह हैदराबाद एयरपोर्ट से बाहर निकले, वहां जमा फैंस ने तालियों और जयकारों से उनका स्वागत किया। सिराज ने हालांकि किसी से ज्यादा बातचीत नहीं की और फोन पर बात करते हुए सीधे अपनी कार में बैठ गए। लेकिन उनके लुक और स्टाइल ने सबका ध्यान खींचा – वो ब्लैक ड्रेस और स्टाइलिश चश्मे में बेहद हैंडसम लग रहे थे। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के एक अधिकारी ने बताया कि अभी सिराज से औपचारिक बातचीत नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही उनके सम्मान में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर पूरे हैदराबाद को गर्व है।

मोहम्मद सिराज आज भारत के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं और उनके इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं।

 

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?