Breaking News

इंदौर एयरपोर्ट पर 13 फ्लाइट्स के समय में बदलाव, ग्वालियर से अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू

इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल और रनवे मेंटेनेंस के कारण 30 मार्च से 13 फ्लाइट्स के समय में बदलाव होगा। रात 10:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक रनवे सुधार कार्य चलेगा, जिससे कई फ्लाइट्स का समय बदलेगा।

इन फ्लाइट्स के समय में बदलाव होगा:

सुबह 6:00 से 6:30 बजे की फ्लाइट्स:

  • इंदौर-बेंगलुरु

  • इंदौर-जयपुर

  • पुणे-इंदौर

रात 10:30 से 12:00 बजे की फ्लाइट्स:

  • इंदौर-मुंबई

  • इंदौर-दिल्ली

  • इंदौर-पुणे

  • इंदौर-शारजाह

  • शारजाह-इंदौर

  • दिल्ली-इंदौर

  • मुंबई-इंदौर

  • जयपुर-इंदौर

  • लखनऊ-इंदौर

  • बेंगलुरु-इंदौर

लखनऊ फ्लाइट के नए समय:

  • 6ई 7422: इंदौर से दोपहर 3:55 बजे उड़कर शाम 5:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

  • 6ई 7439: लखनऊ से रात 7:40 बजे उड़कर रात 9:35 बजे इंदौर आएगी।

ग्वालियर से अब चार शहरों के लिए फ्लाइट:

ग्वालियर से 7 अप्रैल से अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट शुरू होगी। अकासा एयर की यह फ्लाइट दोपहर 12:40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और 1:20 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी

ग्वालियर से अभी मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। हालांकि, हैदराबाद की फ्लाइट को इस बार मंजूरी नहीं मिली। बेंगलुरु के लिए एक और फ्लाइट शुरू करने पर विचार चल रहा था, लेकिन अभी सिर्फ अहमदाबाद की फ्लाइट जोड़ी गई है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?