Breaking News

इंदौर में पुलिस कंट्रोल रूम और ऑफिसों पर चलेगा बुलडोजर, मेट्रो स्टेशन के लिए खाली करानी पड़ेगी जगह

इंदौर में मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण के चलते पुलिस के कई पुराने ऑफिसों पर बुलडोजर चल सकता है। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाने के लिए रीगल तिराहे पर स्थित पुलिस भवन ‘रानी सराय’ की जमीन चाहिए। इस भवन में फिलहाल तीन डीसीपी के ऑफिस और कई अन्य विभाग काम कर रहे हैं।

पुलिस ने मांगी दूसरी जगह

रानी सराय के बदले पुलिस ने वीआईपी रोड पर सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र की जमीन मांगी है। वहां नए ऑफिस खोलने की योजना है, जिससे पश्चिमी इंदौर के लोगों को भी फायदा मिलेगा। इस मुद्दे पर जल्द ही मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के बीच बैठक होगी।

रानी सराय का बड़ा हिस्सा मेट्रो स्टेशन में आएगा

मेट्रो स्टेशन बनाने के लिए रानी सराय का काफी हिस्सा तोड़ना पड़ेगा। इसके साथ ही छोटी ग्वालटोली थाने की जमीन भी प्रभावित होगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एडिशनल कमिश्नर मनोज श्रीवास्तव, इस बारे में मेट्रो अधिकारियों और कलेक्टर आशीष सिंह से बातचीत कर रहे हैं।

आरटीओ की जमीन पर भी नजर

मेट्रो कॉरपोरेशन विजय नगर थाने की जमीन भी मांग रहा है, लेकिन पुलिस ने इसके बदले पास के पुराने आरटीओ ऑफिस की जमीन मांगी है। पुलिस चाहती है कि वहां थाने के साथ जब्त वाहन रखने की भी जगह मिल जाए। इसके अलावा मल्हारगंज और पलासिया थाने के पीछे बने करीब 50 पुलिस क्वार्टर भी तोड़े जाएंगे, जिनके लिए नई जमीन की जरूरत होगी।

नई जगह से लोगों को मिलेगी सहूलियत

पुलिस का कहना है कि अगर किला मैदान इलाके में नए ऑफिस बनते हैं तो एरोड्रम, गांधी नगर और बाणगंगा जैसे इलाकों के लोगों को डीसीपी ऑफिस तक पहुंचने में आसानी होगी। अभी इन्हें रीगल तिराहे आना पड़ता है। नए स्थान पर ऑफिस बनने से अफसर संवेदनशील इलाकों तक भी जल्दी पहुंच सकेंगे।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?