राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 9617 पद भरे जाएंगे। इसमें सामान्य कांस्टेबल, आरएसी, ड्राइवर, बैंड और दूरसंचार यूनिट के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और पदों की जानकारी
-
कांस्टेबल (सामान्य): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
-
कांस्टेबल (आरएसी): 10वीं पास होना अनिवार्य है।
शारीरिक योग्यता
-
पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और छाती 81 सेमी (5 सेमी फुलाव के साथ) होनी चाहिए।
-
महिला उम्मीदवारों के लिए भी शारीरिक मानक तय किए गए हैं, जिसमें कुछ छूट भी दी जाएगी।
आयु सीमा
-
सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
-
आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:
-
लिखित परीक्षा (PHQ)
-
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST)
-
मेडिकल टेस्ट
आवेदन कैसे करें
-
ऑनलाइन आवेदन 28 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे।
-
आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई 2025 है।
-
इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
-
आवेदन से पहले पूरी भर्ती सूचना ध्यान से पढ़ लें और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
CHANNEL009 Connects India
