Breaking News

इंदौर: रियल एस्टेट कारोबारी हृदेश दीक्षित के घर आयकर विभाग की रेड

इंदौर: आर्थिक राजधानी इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने मीडिया हाउस मालिक और रियल एस्टेट कारोबारी हृदेश दीक्षित के घर पर छापा मारा। सोमवार को दीक्षित की शादी की सालगिरह थी, देर रात तक वे पार्टी में थे। कुछ ही घंटों बाद आयकर विभाग की टीम उनके घर पहुंच गई। यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी 3 बार उनके ठिकानों पर रेड हो चुकी है।

कहां पड़ी रेड?
आयकर विभाग ने इंदौर के बालाजी विहार, महू नाका स्थित उनके घर पर छापा मारा। अधिकारी संपत्ति और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

पहले भी हो चुकी हैं रेड:

  • 2009 में उनकी कंपनी पर पहली बार आयकर विभाग ने छापा मारा था।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग में पोषण आहार सप्लाई में भ्रष्टाचार के आरोप में भी जांच हुई थी।
  • उनकी कंपनी एमपी एग्रो न्यूट्री फूड, भोपाल के मंडीदीप में पोषण आहार बनाती थी। इसमें 30% हिस्सेदारी सरकार की और बाकी हिस्सेदारी दीक्षित और उनके परिवार की थी।
  • जांच में कई फर्जी बिल और अघोषित संपत्ति मिली थी, जिसे हवाला के जरिए सफेद किया गया था।
  • 2016 में भी 100 करोड़ से ज्यादा के टर्नओवर का खुलासा हुआ था।

क्या मिला जांच में?

  • भोपाल और इंदौर में कई लॉकर और 85 लाख रुपये नकद मिले थे।
  • करीब 12 फर्जी कंपनियों के जरिए पैसों का हेरफेर किया गया था।
  • 250 से ज्यादा अधिकारियों ने भोपाल, मंडीदीप, इंदौर और मुंबई में जांच की थी।

इस बार की छापेमारी में क्या सामने आएगा, इसका इंतजार है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?