Breaking News

इजरायल-ईरान युद्ध के कारण फ्लाइट रद्द, जॉर्जिया में फंसे राजस्थान के 29 सीए और उनके परिवार

जयपुर। इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जैसे हालात बनने के कारण राजस्थान के 29 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) और उनके परिजन जॉर्जिया में फंस गए हैं। ये सभी लोग एक रिफ्रेशर कोर्स के लिए 8 जून को जॉर्जिया गए थे और 13 जून को भारत लौटना था, लेकिन फ्लाइट रद्द हो गई।

राजस्थान टैक्स कंसल्टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन गोयल ने बताया कि कुल 65 लोग इस दल में हैं, जिनमें जयपुर, कोटा और जैसलमेर के लोग शामिल हैं। फ्लाइट जॉर्जिया से शारजाह होकर जयपुर आनी थी और 14 जून सुबह 4:45 बजे लैंड करनी थी। युद्ध के चलते यह उड़ान रद्द हो गई और अब सभी लोग वहीं फंसे हुए हैं।

फ्लाइट नहीं मिलने से सब चिंतित
रतन गोयल ने बताया कि फिलहाल उन्हें नई फ्लाइट नहीं मिल रही है, जिससे परिवारों में चिंता बढ़ रही है। छोटे बच्चे भी इस दल में हैं और सभी को घर लौटने की चिंता सता रही है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर को भी इस विषय में जानकारी दी गई है और भारत सरकार से मदद की अपील की गई है

जॉर्जिया में फंसे कुछ प्रमुख लोग:
एनके गुप्ता, रतन गोयल, इंद्रा गोयल, सतीश गुप्ता, अल्का गुप्ता, रविंद्र बडाया, विनय जॉली परिवार, ओमप्रकाश अग्रवाल, कमल बडेरा परिवार, ब्रिज किशोर गोयल परिवार, सुशील अग्रवाल, मुनिमन रंजन परिवार, महेंद्र गार्गिया, पंकज मलिक परिवार, राम बाबू गुप्ता, राजेश गोयल, संजय भंडारी, चंद्रभान अग्रवाल, संजय मंगल, विकास राजवंशी, ललित कुमार बडोला (कोटा), पुष्पा बडोला (कोटा), भाविक भाटिया (जैसलमेर), साक्षी व कियांश भाटिया (जैसलमेर) आदि।

सभी लोग अब सरकार से जल्द सुरक्षित भारत लौटाने की उम्मीद कर रहे हैं।

About admin

Check Also

जयपुर नगर निगम में BJP बोर्ड गठन की तैयारी, मेयर चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

जयपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब बोर्ड गठन की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?