Breaking News

“इरफान पठान का खुलासा: ड्रेसिंग रूम में सीनियर खिलाड़ी ने खींची थी जर्सी, बोला – ये क्यों मेरे से ऊपर बैटिंग कर रहा है?”

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने फैंस को चौंका दिया। क्रिकेट से जुड़ी यादों को ताज़ा करते हुए उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया था, लेकिन यह बात एक सीनियर खिलाड़ी को बिल्कुल भी रास नहीं आई।

इरफान से इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या सच में किसी सीनियर खिलाड़ी ने ड्रेसिंग रूम में उनका कॉलर पकड़ा था? इस पर इरफान ने जवाब दिया – “कॉलर तो नहीं पकड़ा गया था, लेकिन मेरी जर्सी जरूर खींची गई थी और कहा गया कि ये क्यों मेरे से ऊपर बल्लेबाजी कर रहा है।”

इरफान ने बताया कि एक मैच के दौरान उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। उन्होंने वहां अच्छी पारी भी खेली। लेकिन, एक सीनियर खिलाड़ी को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया कि वह उनसे ऊपर बैटिंग कर रहे हैं। उस खिलाड़ी ने गुस्से में उनकी जर्सी पकड़ ली और नाराजगी जताई।

इरफान पठान ने साफ कर दिया कि वह खिलाड़ी कौन था, यह वह कभी नहीं बताएंगे। लेकिन इतना जरूर कहा कि वह खिलाड़ी सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण में से कोई नहीं था।

उन्होंने आगे कहा – “मैं उस वक्त बहुत यंग था, इसलिए मैंने कुछ भी जवाब नहीं दिया। क्रिकेट में कोई परमानेंट दोस्त या दुश्मनी नहीं होती। हर खिलाड़ी अपनी पोजीशन को लेकर संवेदनशील होता है।”

इरफान के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अंदाज़े लगा रहे हैं कि वह खिलाड़ी कौन हो सकता है। हालांकि, खुद इरफान ने कभी भी नाम उजागर करने से इनकार कर दिया।

यह किस्सा दिखाता है कि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में भी कभी-कभी बैटिंग ऑर्डर को लेकर मतभेद होते थे। लेकिन इन सबके बीच खिलाड़ियों की प्राथमिकता हमेशा टीम का प्रदर्शन और जीत ही रही।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?