Breaking News
iran

ईरान के शिराज में न्यायाधीश की निर्मम हत्या, हमलावर मौके से फरार

दक्षिणी ईरान के शिराज शहर में मंगलवार सुबह एक न्यायाधीश की उस समय चाकू मारकर हत्या कर दी गई जब वह अपने कार्यालय जा रहे थे। यह हमला बेहद नृशंस तरीके से अंजाम दिया गया, जिसे सरकारी मीडिया ने “आतंकी कृत्य” करार दिया है।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस घटना को अंजाम देने वाले दो संदिग्ध अब भी फरार हैं। मृतक न्यायाधीश की पहचान एहसुम बाघेरी (38) के रूप में की गई है, जो शिराज के न्यायिक विभाग से जुड़े थे और पूर्व में ‘रेवोल्यूशनरी कोर्ट’ में अभियोजक के रूप में कार्यरत थे।

गौरतलब है कि रेवोल्यूशनरी कोर्ट आमतौर पर सुरक्षा और मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित संवेदनशील मामलों की सुनवाई करती है। इस वजह से वहां कार्यरत अधिकारियों और न्यायाधीशों को पहले भी हमलों का सामना करना पड़ा है। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह पहली बार नहीं है जब ईरान में न्यायपालिका से जुड़े अधिकारियों पर जानलेवा हमला हुआ हो। इससे पहले जनवरी महीने में राजधानी तेहरान में दो वरिष्ठ न्यायाधीशों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। माना जाता है कि ये दोनों न्यायाधीश 1980 के दशक में बड़ी संख्या में विद्रोहियों को मृत्युदंड देने के लिए चर्चित थे।

सरकार ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?