Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवेनिंग छात्रवृत्ति को मंजूरी दी, विदेश में पढ़ाई का मौका

उत्तराखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्रों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवेनिंग छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य के चयनित छात्रों को यूनाइटेड किंगडम के किसी भी विश्वविद्यालय में पढ़ाई का मौका मिलेगा। इस योजना के तहत प्रत्येक छात्र को 68 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

राज्य सरकार और ब्रिटिश हाई कमिशन कार्यालय के बीच इस योजना के लिए 14 अगस्त 2024 को समझौता हुआ था, जिसे बुधवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यह योजना यूनाइटेड किंगडम सरकार की वैश्विक छात्रवृत्ति योजना का हिस्सा है।

क्या मिलेगा योजना के तहत? इस योजना के तहत, राज्य के विश्वविद्यालयों और सरकारी महाविद्यालयों से चयनित अधिकतम पांच छात्रों को यूनाइटेड किंगडम के किसी भी विश्वविद्यालय में एक साल के लिए मास्टर कोर्स करने का अवसर मिलेगा। यह योजना तीन शैक्षणिक सत्रों (2025-26, 2026-27, 2027-28) तक चलेगी।

छात्रवृत्ति का वित्तीय प्रावधान छात्रवृत्ति के अंतर्गत चयनित छात्रों पर कुल 68 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें उत्तराखंड सरकार 22 लाख रुपये का योगदान देगी। पांच छात्रों पर राज्य सरकार कुल 110 लाख रुपये खर्च करेगी, जबकि एफसीडीओ हर छात्र पर 42 से 46 लाख रुपये का भार उठाएगी।

About admin

Check Also

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार की ओर से हर साल 125 स्कॉलरशिप दी जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा का मौका मिल सके। यह स्कॉलरशिप खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक कारणों की वजह से विदेश नहीं जा पाते। 👉 क्या है यह स्कॉलरशिप? इस योजना को National Overseas Scholarship (NOS) कहा जाता है, जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय संचालित करता है। 📌 कौन कर सकता है आवेदन? कम से कम 60% अंक जरूरी उम्र 35 साल से कम परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से कम SC, ST, Nomadic Tribes और अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र पात्र 📌 क्या-क्या मिलेगा? पूरी ट्यूशन फीस रहने के लिए सालाना भत्ता यात्रा खर्च (हवाई टिकट) वीजा और मेडिकल खर्च 👉 यानी छात्रों को लगभग पूरा खर्च सरकार उठाती है, जिससे वे बिना आर्थिक दबाव के पढ़ाई कर सकें। 📌 कैसे करें आवेदन? आधिकारिक वेबसाइट: nosmsje.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे 📌 सीटों का बंटवारा कुल 125 स्कॉलरशिप 115 SC छात्रों के लिए 30% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व 👉 निष्कर्ष: अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन पैसे की समस्या है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है।

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?