Breaking News

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती: आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 2000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और अब उम्मीदवार 29 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

  • उम्र और ऊंचाई:
    • सामान्य वर्ग/ओबीसी और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए हाइट 165 सेमी होनी चाहिए।
    • पर्वतीय क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए हाइट 160 सेमी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 157 सेमी निर्धारित की गई है।

आवेदन कैसे करें:

  1. सबसे पहले उत्तराखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “पुलिस भर्ती परीक्षा” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  4. आवेदन फॉर्म भरते वक्त फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना न भूलें।
  5. आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट बटन दबाएं।

आखिरी तारीख से पहले आवेदन जरूर कर लें।

About admin

Check Also

बालोद में प्लेसमेंट कैंप, 8वीं पास युवाओं के लिए भी नौकरी का मौका

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर आया है। जिला …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?