Breaking News

ऋषभ पंत की चोट, एशिया कप से बाहर होने की संभावना

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट के दौरान उनके पैर पर गेंद लगी थी, जिससे फ्रैक्चर हो गया। चोट के बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी की, लेकिन मैच के बाद बैसाखी के सहारे चलना पड़ा।

डॉक्टरों का कहना है कि पंत को सर्जरी की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें पूरी तरह फिट होने में ज्यादा समय लग सकता है। इसी वजह से उनके एशिया कप 2025 और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर होने की संभावना है।

एशिया कप 9 सितंबर से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा। इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा, जिसमें भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान एक ही ग्रुप में हैं।

पंत की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को नए विकेटकीपर का चुनाव करना होगा, जो एशिया कप और वेस्टइंडीज सीरीज में टीम का हिस्सा बनेगा।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?