Breaking News

एक वाहन चोर से 11 दोपहिया वाहन बरामद

शास्त्री नगर थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 11 चोरी किए गए वाहन जब्त किए हैं। चोर ने बताया कि उसने ये वाहन शास्त्री नगर और विद्याधर नगर से चोरी किए थे।

डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डुडी ने बताया कि 6 मई को पीड़ित उमराव गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि वह माहेश्वरी शमशान घाट, चांदपोल, जयपुर गया था। वहाँ उसने अपनी स्कूटी खड़ी की थी, लेकिन दाह संस्कार के बाद लौटने पर वाहन नहीं मिला। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को आरोपी के बारे में अहम जानकारी मिली।

आरोपी किशन वर्मा, पुत्र रामेश्वर वर्मा, निवासी म.न. एस-21, बलाई बस्ती, नाहरी का नाका को डिटेन कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने शहर में वाहन चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने शास्त्री नगर और विद्याधर नगर से 11 वाहन जब्त किए।

बरामद किए गए वाहन

  1. एक्टिवा RJ14-DP-6652
  2. एक्टिवा RJ14-HL-7014
  3. एक्टिवा RJ14-ND-0353
  4. एक्टिवा RJ14-ZD-3311
  5. एक्टिवा RJ14-DQ-7899
  6. एक्टिवा RJ14-BA-8351
  7. मोटरसाइकिल RJ14-HQ-5383
  8. मोटरसाइकिल RJ14-JG-4321
  9. एक्टिवा RJ14-HF-8557
  10. एक्टिवा RJ14-DA-6958
  11. एक्टिवा RJ14-WB-4312

चोरी का तरीका

चोर नशे का आदी है और सुनसान जगहों पर रैकी करता है। मौका मिलने पर वाहन चुरा लेता है। चोरी किए गए वाहन का उपयोग नशा करने के बाद शहर में घूमने के लिए करता है। पेट्रोल खत्म होने पर वाहन को लावारिस छोड़ देता है और दूसरा वाहन चुरा लेता है। वह चोरी किए गए वाहनों को बेचता नहीं था।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?