Breaking News

एमपी का ओरछा होगा आईकॉनिक सिटी, अब टूरिस्ट को मिलेगी और बेहतर सुविधाएं

99 करोड़ का बजट आवंटित, ओरछा को निखारने की योजना

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और श्रीराम राजा सरकार की नगरी ओरछा को अब आईकॉनिक सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 99 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। इस बजट से ओरछा के ऐतिहासिक स्मारकों की देखभाल के साथ-साथ टूरिस्ट सुविधाओं में भी सुधार किया जाएगा।

क्यूआर कोड से मिलेगी पूरी जानकारी

अब ओरछा आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। टूरिस्ट स्थल पर पेयजल, बैठने की जगह और साफ-सुथरी टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, हर स्मारक और टूरिस्ट जगह पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जिसे स्कैन करते ही पर्यटकों को उस स्थान की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

लाइट एंड साउंड शो का नया रूप

ओरछा के महलों में अब नया लाइट एंड साउंड शो होगा, जिसमें ओरछा स्टेट की पूरी कहानी और भगवान राम के आगमन की कथा दिखाई जाएगी। महलों और स्मारकों की लाइटिंग भी नए तरीके से की जाएगी।

वॉक वॉल का अनुभव

ओरछा के ऐतिहासिक परकोटे में बने पांच गेटों को संरक्षित किया जाएगा, साथ ही राम नगर गेट से गुंदरई गेट तक 500 साल पुरानी दीवार को वॉक वॉल के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटक इस दीवार से चलते हुए ओरछा का सुंदर दृश्य देख सकेंगे।

परिवहन सुविधा

ओरछा आने वाले पर्यटकों के लिए छोटे वाहनों की परिवहन सेवा शुरू की जाएगी, जिससे वे पूरे शहर में आसानी से घूम सकेंगे। एक ही टिकट पर पूरे दिन के लिए वाहनों की सुविधा मिलेगी।

इन कार्यों को मिलेगा बजट

  • राम नगर दरवाजा
  • गुंदरई दरवाजा
  • गणेश दरवाजा
  • कटरा दरवाजा
  • प्रथम दरवाजा
  • चंद्रशेखर पार्क का जीर्णोद्धार
  • नोट्स और क्यूआर कोड की व्यवस्था
  • लाइट एंड साउंड शो

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?