Breaking News

एमपी की अनोखी दुकान: न स्टाफ, न कैशियर, खुद खरीदें लड्डू

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक अनोखी लड्डू की दुकान चर्चा का विषय बनी हुई है। इस दुकान में न तो कोई स्टाफ है, न ही कैशियर। ग्राहक खुद लड्डू खरीदते हैं और ईमानदारी से पैसे लड्डू गोपाल की पेटी में डाल देते हैं

कैसे काम करती है यह दुकान?

  • दुकान में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है।
  • लड्डू के पैकेट काउंटर पर रखे जाते हैं, जिन पर वजन और कीमत लिखी होती है।
  • ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से लड्डू खरीदकर कैश बॉक्स में पैसे डालते हैं
  • अगर किसी के पास बड़े नोट हैं, तो वह खुद ही बाकी पैसे कैश बॉक्स से ले सकता है।

कैसे हुई इस सेवा की शुरुआत?

दुकान के मालिक विजय पांडे बताते हैं कि एक गरीब बच्चा एक दिन उनकी दुकान पर आया। उसका जन्मदिन था, लेकिन उसके पास लड्डू खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। तभी उन्होंने सोचा कि ऐसी एक दुकान होनी चाहिए, जहां कोई भी बिना झिझक लड्डू ले सके और जब पैसे हों, तो वापस रख जाए

लोगों में बढ़ रही दिलचस्पी

यह दुकान शास्त्री ब्रिज के पास हनुमान मंदिर के पास स्थित है। इस अनोखी पहल को देखकर लोग बड़ी संख्या में यहां आ रहे हैं और इस ईमानदारी की दुकान की सराहना कर रहे हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?