Breaking News

एमपी के वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी का इस्तीफा, पत्नी के पत्र के बाद लिया वापस

मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ वन अधिकारी के इस्तीफे के बाद विभाग में हलचल मच गई। जबलपुर में कार्यरत डीएफओ (वर्किंग प्लान) विपिन पटेल ने 4 फरवरी को अपना इस्तीफा दे दिया था।

बाद में उनकी पत्नी ने वन विभाग को पत्र लिखकर बताया कि उनके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया। पत्नी ने विभाग से अनुरोध किया कि उनका इस्तीफा स्वीकार न किया जाए।

पत्नी का पत्र मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने डीएफओ से स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद विपिन पटेल ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया।

विपिन पटेल 2013 बैच के एमपी कैडर के आईएफएस अधिकारी हैं। वे कई जिलों में अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में जबलपुर में पदस्थ हैं। इस्तीफे की खबर से विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी हैरान रह गए थे, लेकिन अब मामला सुलझ गया है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?