Breaking News

एमपी में फिल्म ‘स्पेशल 26’ जैसी लूट: इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बदमाशों ने लूटे सोना और नकद

मध्यप्रदेश के धार जिले के बाग कस्बे में शुक्रवार को एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई। बदमाश इनकम टैक्स अधिकारी बनकर एक ठेकेदार के घर में घुस गए और लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए।

इनकम टैक्स रेड का झांसा देकर घर में घुसे

जानकारी के अनुसार बाग के ब्राह्मण मोहल्ले में रहने वाले ठेकेदार राजकुमार मालवी के घर सुबह करीब 10 बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी से पांच लोग पहुंचे। इनमें से दो लोग पुलिस की वर्दी में थे और तीन सामान्य कपड़ों में थे।

उन्होंने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताते हुए कहा कि उन्हें ब्लैक मनी की शिकायत मिली है, इसलिए घर में जांच करनी होगी। इसके बाद उन्होंने घर की तलाशी लेना शुरू कर दिया।

अलमारी से ले गए सोना और नकद

बदमाशों ने ठेकेदार की पत्नी से अलमारी की चाबी ली और उसमें रखे करीब 50 तोला सोने के गहने और 3 लाख रुपये नकद निकाल लिए। इसके अलावा वे घर से मोबाइल फोन भी ले गए।

परिवार को कमरे में बंद कर भागे

लूट करने के बाद बदमाशों ने ठेकेदार और उनकी पत्नी को घर के एक कमरे में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। बाद में जब ठेकेदार ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर दंपति को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

पुलिस को बदमाशों द्वारा ले जाए गए तीन मोबाइल में से एक मोबाइल बायपास के पास कचरे के ढेर से मिला है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?