Breaking News

दीपावली के बाद राजस्थान में ठंड की दस्तक, जानें कब से शुरू होगी कड़ाके की सर्दी

राजस्थान में दीपावली के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है, और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि देखी गई। सबसे कम तापमान माउंट आबू में 12.8 डिग्री, फतेहपुर में 14.7 डिग्री, और सिरोही में 14.4 डिग्री दर्ज हुआ। राज्य के 22 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री और जोधपुर में 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, कड़ाके की ठंड दिसंबर में शुरू होगी।

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग के कारण हवा जहरीली हो गई है, जिससे दिल्ली के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं, जयपुर में भी धुंध और बढ़ते प्रदूषण से हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। जयपुर के कुछ इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। दीपावली पर हुई आतिशबाजी और वाहनों से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों के कारण वायु प्रदूषण में वृद्धि हो रही है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की ओर से आ रहे स्मॉग का असर भी जयपुर की हवा की गुणवत्ता पर पड़ रहा है।

सर्दियों के साथ बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को श्वास संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

About admin

Check Also

बाढ़ में डूबीं कॉलोनियां, रिहायशी इलाके बने दरिया…97 हजार लोग प्रभावित, अरुणाचल में बारिश का जानलेवा कहर

अरुणाचल में बारिश का जानलेवा कहर! बाढ़ में डूबीं कॉलोनियां, रिहायशी इलाके बने दरिया; 97 …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?