Breaking News

भारत से जीत के लिए इंग्लैंड को 374 रन का target, डकेट का अर्धशतक; प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ी साझेदारी

ओवल टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने लगातार दबाव बनाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने शुरुआती 14 ओवरों में बिना विकेट खोए 50 रन बना लिए थे। हालांकि, 54 रन की तेज़तर्रार पारी खेल रहे ओपनर बेन डकेट को प्रसिद्ध कृष्णा ने केएल राहुल के हाथों कैच करवाकर भारत को पहली सफलता दिलाई। डकेट ने सिर्फ 83 गेंदों में 6 चौकों की मदद से पारी खेली। क्रीज़ पर अनुभवी बल्लेबाज़ जो रूट और ओली पोप मौजूद हैं और टीम इंडिया को जीत के लिए अभी 7 विकेट की ज़रूरत है। इससे पहले भारत की दूसरी पारी में शानदार बैटिंग देखने को मिली थी, जिसके दम पर टीम ने मैच में बढ़त मज़बूत की और इंग्लैंड के सामने मुश्किल चुनौती रखी।

भारतीय गेंदबाज़ खास तौर से नई गेंद से काफ़ी धारदार दिखाई दे रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा जिन्होंने सफलता दिलाई लगातार सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाज़ी कर रहे हैं और उनसे आगे भी अहम भूमिका की उम्मीद है।

About Hussain

Check Also

“जो अभी तक नहीं हुआ, वह भी होगा,” भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने नजर उठाने की भी कोशिश की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

भारत की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी: “जो अभी तक नहीं हुआ, वो भी होगा” भारत …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?