Breaking News

एमपी में 5 हजार की रिश्वत लेते बीएमओ पकड़े गए, लोकायुक्त की कार्रवाई

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सीधी जिले से आया है, जहां लोकायुक्त पुलिस ने एक बीएमओ डॉक्टर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अंकित शुक्ला के साथ करीब एक महीने पहले अमिलिया क्षेत्र में मारपीट हुई थी। इलाज के बाद उन्हें कानूनी प्रक्रिया के लिए मेडिकल रिपोर्ट की जरूरत थी। आरोप है कि बीएमओ डॉक्टर स्वतंत्र पटेल ने मेडिकल रिपोर्ट में “गहरा घाव” लिखने के बदले पहले 10 हजार रुपये की मांग की। बाद में बातचीत के बाद वह 5 हजार रुपये लेने पर राजी हो गए।

इस मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस में की गई। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया। शनिवार सुबह जैसे ही डॉक्टर ने 5 हजार रुपये लिए, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

आरोपी डॉक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले छिंदवाड़ा जिले में भी लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। उस मामले में नर्सिंग ऑफिसर से तबादले के बदले पैसे मांगे गए थे।

लोकायुक्त की इन कार्रवाइयों से साफ है कि रिश्वतखोरी के खिलाफ सख्ती जारी है।

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?