Related Articles
बरेली जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी की खबरों के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तेल और गैस कंपनियों तथा आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर गैस एजेंसियों पर कड़ी निगरानी रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य
बैठक में तेल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि जिले में एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
नए नियम के अनुसार अब गैस सिलेंडर की रिफिल अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। साथ ही डिलीवरी को पारदर्शी बनाने के लिए ओटीपी आधारित डिलीवरी सिस्टम लागू किया गया है, जिससे कालाबाजारी की संभावना कम होगी।
एजेंसियों के स्टॉक की होगी रोजाना निगरानी
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस एजेंसियों के स्टॉक की रोजाना जांच और निगरानी की जाए। अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर निरीक्षण करने और किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने साफ कहा है कि जमाखोरी या कालाबाजारी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
डीएम ने लोगों से अपील की है कि जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की किसी भी तरह की कमी नहीं है, इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई व्यक्ति झूठी खबर फैलाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किए गए हैं, जहां लोग शिकायत कर सकते हैं।
घर बैठे बुक करें गैस सिलेंडर
जिलाधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। लोग फोन कॉल, मिस्ड कॉल, व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन माध्यमों से घर बैठे आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
फोन कॉल से बुकिंग:
-
भारत गैस – 7715012345 / 7718012345
-
इंडेन गैस – 7718955555
-
एचपी गैस – 8888823456
मिस्ड कॉल से बुकिंग:
-
भारत गैस – 7710955555
-
इंडेन गैस – 8454955555
-
एचपी गैस – 9493602222
व्हाट्सएप से बुकिंग:
-
भारत गैस – 1800224344
-
इंडेन गैस – 7588888824
-
एचपी गैस – 9222201122
मोबाइल ऐप:
-
भारतगैस हेलो बीपीसीएल
-
इंडियन ऑयल वन
-
एचपी पे
ऑनलाइन बुकिंग:
पेटीएम, अमेजॉन, गूगल पे, फोनपे और संबंधित गैस कंपनियों की वेबसाइट के माध्यम से भी सिलेंडर बुक किया जा सकता है।
CHANNEL009 Connects India
