Breaking News

एशिया कप 2025: टीम इंडिया के 8 खिलाड़ियों के नाम तय, 7 पर संशय बरकरार!

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का आधिकारिक ऐलान 19 अगस्त को होने वाला है। लेकिन उससे पहले टीम चयन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। चयनकर्ताओं, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच लगातार मीटिंग हो रही है। खबर है कि 8 खिलाड़ियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं, जबकि 7 खिलाड़ियों को लेकर अभी भी माथापच्ची जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, टीम इंडिया के लिए ये 8 नाम लगभग पक्के माने जा रहे हैं:

  • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
  • हार्दिक पांड्या (ऑलराउंडर)
  • अभिषेक शर्मा (ओपनर)
  • तिलक वर्मा (मिडिल ऑर्डर)
  • अक्षर पटेल (ऑलराउंडर)
  • वरुण चक्रवर्ती (स्पिनर)
  • कुलदीप यादव (स्पिनर)
  • अर्शदीप सिंह (फास्ट बॉलर)

इनमें सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव पूरी तरह फिट हो चुके हैं। उन्होंने हाल ही में स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी कराई थी, लेकिन अब फिटनेस टेस्ट पास करके टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

एशिया कप के लिए इन 7 खिलाड़ियों को लेकर चर्चा जारी है:

संजू सैमसन – पिछले साल सबसे ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन हाल ही में इंग्लैंड सीरीज में खराब फॉर्म।

रिंकू सिंह – फिनिशर के तौर पर दमदार विकल्प, लेकिन जगह को लेकर कन्फ्यूजन।

शिवम दुबे – लंबे-लंबे छक्के मारने की क्षमता, लेकिन बैलेंस पर सवाल।

जसप्रीत बुमराह – फिटनेस सबसे बड़ी चिंता।

श्रेयस अय्यर – मिडिल ऑर्डर के लिए अहम नाम, फिलहाल दिलीप ट्रॉफी खेल रहे हैं।

मोहम्मद सिराज – इंग्लैंड सीरीज में ज्यादा ओवर फेंक चुके, वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए रेस्ट दिया जा सकता है।

शुभमन गिल – टेस्ट कप्तान होने के कारण रेस्ट मिलने की संभावना।

दरअसल, सेलेक्टर्स सिर्फ एशिया कप ही नहीं, बल्कि एशिया कप के तुरंत बाद होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज को भी ध्यान में रख रहे हैं। इस वजह से गिल और सिराज जैसे खिलाड़ियों को रेस्ट देने का प्लान हो सकता है।

टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड 19 अगस्त को सामने आएगा। तब तक इंतजार कीजिए और देखिए किसे मिलेगा मौका और किसे करना पड़ेगा इंतजार।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?