Breaking News

एशिया कप 2025: बांग्लादेश ने टीम घोषित की, मेहदी हसन मिराज बाहर

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पुरुष टी-20 एशिया कप 2025 के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सबसे चौंकाने वाला फैसला यह रहा कि टीम के अहम ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया। वे रिजर्व खिलाड़ियों में रखे गए हैं। वहीं नुरुल हसन और सैफ हसन को लंबे समय बाद वापसी का मौका मिला है।

टीम की कमान इस बार भी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिट्टन दास के हाथों में रहेगी। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतकर अपनी कप्तानी साबित की थी।

टी-20 एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होगी। बांग्लादेश अपना पहला मैच 11 सितंबर को हॉन्ग कॉन्ग से खेलेगा। इसके बाद टीम 13 सितंबर को श्रीलंका और 16 सितंबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी। एक ग्रुप से केवल 2 टीमें सुपर-4 में जगह बनाएंगी।

नुरुल हसन (31 साल) ने बांग्लादेश के लिए आखिरी टी-20 मैच 2022 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। अब उन्हें 3 साल बाद टीम में वापसी का मौका मिला। सैफ हसन ने आखिरी बार 2023 एशियन गेम्स में खेला था। 2 साल बाद वे टीम में लौटे हैं। मेहदी हसन मिराज, सौम्य सरकार, तनवीर इस्लाम और हसन महमूद रिजर्व लिस्ट में रखे गए हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले टी-20 कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को स्टैंडबाय लिस्ट में भी जगह नहीं मिली।

बांग्लादेश का ग्रुप-बी में सामना श्रीलंका, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग से होगा। इनमें से श्रीलंका और अफगानिस्तान मजबूत टीम हैं। ऐसे में सुपर-4 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

दूसरी ओर, ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, UAE और ओमान शामिल हैं।

टूर्नामेंट का शेड्यूल

  • ग्रुप स्टेज: 9 से 18 सितंबर
  • सुपर-4: 20 से 26 सितंबर
  • फाइनल: 28 सितंबर, दुबई

पिछला एशिया कप (2023) भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता था।

बांग्लादेश टीम (एशिया कप 2025)

  • लिट्टन दास (कप्तान)
  • तंजिद हसन तमीम
  • परवेज हसन इमोन
  • सैफ हसन
  • तौहिद हृदॉय
  • जाकेर अली
  • शमीम हुसैन
  • नुरुल हसन
  • शक मेहदी हसन
  • रिशाद हुसैन
  • नसुम अहमद
  • मुस्तफिजुर रहमान
  • तंजिम हसन साकिब
  • तस्कीन अहमद
  • शोरिफुल इस्लाम
  • सैफुद्दीन

रिजर्व खिलाड़ी: सौम्य सरकार, मेहदी हसन मिराज, तनवीर इस्लाम, हसन महमूद

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?