Breaking News

ऑटो एक्सपो 2025: रायपुर में रिकॉर्ड बिक्री, 2000 करोड़ के 29,348 वाहन बिके

रायपुर में ऐतिहासिक ऑटो एक्सपो
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) द्वारा आयोजित ऑटो एक्सपो में 29,348 वाहनों की बिक्री हुई। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रोड टैक्स में 50% छूट दिए जाने से रोजाना लगभग 1000 वाहन बिके। पिछली बार हुए एक्सपो में केवल 10,149 वाहन बिके थे।

2000 करोड़ की बिक्री और टैक्स में भारी बढ़ोतरी
इस बार पिछले साल की तुलना में 19,199 अधिक वाहन बिके, जिससे 189.17% की ग्रोथ दर्ज की गई। वाहन बिक्री से परिवहन विभाग को 30 दिनों में 119.68 करोड़ रुपए टैक्स मिला, जो पिछले एक्सपो में केवल 28.39 करोड़ था।

कार और दोपहिया वाहनों की सबसे ज्यादा बिक्री
रोड टैक्स में छूट के कारण सबसे ज्यादा कार और दोपहिया वाहन बिके। मालवाहक, ऑटो और अन्य वाहनों की भी अच्छी मांग रही। इस एक्सपो की सफलता की चर्चा पूरे देश में हुई।

30 नए वाहनों की लॉन्चिंग और 200 स्टाल्स
इस बार एक्सपो में 30 नए वाहनों की लॉन्चिंग की गई। 100 ऑटोमोबाइल ब्रांड्स के वाहन, टायर-ट्यूब, ऑयल और इक्विपमेंट के 200 स्टाल लगाए गए। परिवहन विभाग और अन्य सरकारी विभागों के स्टाल भी शामिल थे। खरीदारों को फाइनेंस, होम डिलीवरी और गिफ्ट हैंपर की सुविधा दी गई।

उम्मीद से ज्यादा बिक्री
डीलरों ने 20,000 वाहनों की बिक्री का अनुमान लगाया था, लेकिन 47% ज्यादा यानी 29,348 वाहन बिके। राडा अध्यक्ष रविन्द्र भसीन ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्घाटन पर 20,000 से ज्यादा वाहन बिकने की उम्मीद जताई थी, जो पूरी हुई।

वाहनों की बिक्री का आंकड़ा

  • कार: 15,934
  • दोपहिया: 10,268
  • तीन पहिया: 445
  • मालवाहक: 2,018
  • क्रेन/जेसीबी: 403
  • ट्रैक्टर: 280
  • कुल वाहन: 29,348

टैक्स का आंकड़ा

  • स्टेट जीएसटी: 303 करोड़
  • सेंट्रल जीएसटी: 303 करोड़
  • अन्य अर्जित राशि: 124 करोड़
  • रोड टैक्स: 119.68 करोड़

उपलब्धि का जश्न
ऑटो एक्सपो के समापन पर राडा अध्यक्ष रविन्द्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया समेत अन्य पदाधिकारियों ने केक काटकर जश्न मनाया। छग चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी और शशांक शाह भी मौजूद थे।

देश का पहला 30 दिन का ऑटो एक्सपो
राडा पदाधिकारियों के अनुसार, यह देश का पहला ऐसा ऑटो एक्सपो था, जो एक महीने तक चला। 100 से ज्यादा ऑटोमोबाइल ब्रांड्स के सभी सेगमेंट एक जगह पर होना बड़ी बात रही। अन्य राज्यों के डीलर्स ने भी इस एक्सपो की योजना जानने में दिलचस्पी दिखाई।

About admin

Check Also

Honda Dio 125 X और Shine 125 Limited Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और बदलाव

Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में अपने दो नए 125cc स्पेशल एडिशन …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?