Breaking News

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम में दो भारतीय मूल के खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया ने भारत अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इसमें भारतीय मूल के दो क्रिकेटर आर्यन शर्मा (विक्टोरिया के बल्लेबाज) और यश देशमुख (न्यू साउथ वेल्स के ऑलराउंडर) को जगह मिली है।

टीम की कोचिंग ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच टिम नीलसन करेंगे, जो 2007 से 2011 तक सीनियर टीम के कोच रह चुके हैं। उनके लिए यह अंडर-19 टीम के साथ पहली सीरीज होगी।

सीरीज का कार्यक्रम:

  • 21, 24 और 26 सितंबर – ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल में तीन वनडे
  • 30 सितंबर से 3 अक्टूबर – ब्रिस्बेन में पहला चार दिवसीय मैच
  • 7 से 10 अक्टूबर – मैकाय में दूसरा चार दिवसीय मैच

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम:
साइमन बज, एलेक्स टर्नर, स्टीव होगन, विल मालजचुक, यश देशमुख, टॉम होगन, आर्यन शर्मा, जॉन जेम्स, हेडन शिलर, चार्ल्स लैचमुंड, बेन गॉर्डन, विल बायरोम, केसी बार्टन, एलेक्स ली यंग, जेडन ड्रेपर।
रिजर्व: जेड हॉलिक, टॉम पैडिंगटन, जूलियन ओसबोर्न।

About Hussain

Check Also

कोटा नगर निगम में EVM विवाद के बाद पुनर्मतदान की प्रक्रिया जारी

कोटा नगर निगम चुनाव में EVM से जुड़े विवाद के बाद अब प्रभावित मतदान केंद्रों …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?