भारतीय क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन के पिता, रंगनाथन ईश्वरन ने खुलासा किया है कि टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उनके बेटे को जल्द ही प्लेइंग 11 में शामिल करने का आश्वासन दिया है।
हाल ही में खत्म हुई भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में ईश्वरन को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उनकी जगह तीसरे नंबर पर करुण नायर और साई सुदर्शन को मौका दिया गया, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज 10 पारियों में सिर्फ एक-एक अर्धशतक ही लगा पाए।
रंगनाथन ने बताया, “गंभीर ने मेरे बेटे से कहा कि वह सही दिशा में काम कर रहा है और उसे लंबा मौका मिलेगा। मैं ऐसा कोच नहीं हूं जो एक-दो मैच में खिलाड़ी को बाहर कर दे।”
उन्होंने यह भी कहा कि साई सुदर्शन की जगह ईश्वरन को वन-डाउन पर खेलना चाहिए था, क्योंकि उन्हें हरी पिचों पर खेलने का अच्छा अनुभव है। “ईश्वरन ने ईडन गार्डन्स में काफी मैच खेले हैं, जहां पिच हरी रहती है। वह लंबे समय तक पारी संभाल सकते हैं,” रंगनाथन ने कहा। इसके साथ ही उन्होंने प्रबंधन पर नाराज़गी जताई कि करुण नायर, जो कभी ओपनिंग नहीं करते, उन्हें ऊपर भेजा गया, जबकि ईश्वरन को उनकी पोज़िशन पर मौका ही नहीं मिला। “मेरा बेटा सलामी बल्लेबाज है, तीसरे या चौथे नंबर पर नहीं खेल सकता,” उन्होंने कहा।
CHANNEL009 Connects India
