Breaking News

ओवल टेस्ट में सिराज की शानदार गेंदबाज़ी पर ओवैसी ने यूं लुटाया प्यार – बोले, “पूरा खोल दिया पाशा!”

ओवल टेस्ट में टीम इंडिया ने दिल थाम देने वाला मुकाबला जीतकर एक बार फिर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड को 6 रन से हराकर भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से बराबरी पर खत्म की। इस जीत के असली हीरो रहे तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज, जिन्होंने अपने कमाल के स्पैल से इंग्लैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

पांचवें दिन सुबह खेल शुरू होते ही सिराज ने सिर्फ चार ओवर डाले और तीन अहम विकेट निकाले। उनकी लाजवाब गेंदबाज़ी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। पूरी टेस्ट सीरीज़ में सिराज ने लगातार धारदार गेंदबाज़ी करते हुए कुल 23 विकेट झटके। सिराज के इस ग़ज़ब के खेल की गूंज हैदराबाद तक पहुँची। वहीं की सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी सिराज की तारीफ करने में देर नहीं की। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर खास हैदराबादी अंदाज़ में लिखा — “मोहम्मद सिराज एक विजेता है. जैसे हम हैदराबादी में कहते हैं – ‘पूरा खोल दिया, पाशा!’” उनका यह अंदाज़ सोशल मीडिया यूज़र्स को भी खूब पसंद आया और तेजी से वायरल होने लगा।

यह पहली बार नहीं है कि ओवैसी ने सिराज की तारीफ की हो। इससे पहले भी जब-जब सिराज ने भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, ओवैसी ने उनके खेल और मेहनत को सलाम किया है। सिराज की कहानी हर युवा क्रिकेटर के लिए प्रेरणा बनती जा रही है — एक साधारण परिवार से निकलकर वह आज भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद तेज़ गेंदबाज़ों में से एक बन चुके हैं।

टीम इंडिया की इस रोमांचक जीत ने जहां फैंस के चेहरे पर खुशी ला दी, वहीं मोहम्मद सिराज एक बार फिर बतौर मैच विनर उभर कर सामने आए हैं। हैदराबाद के इस जांबाज़ खिलाड़ी ने साबित कर दिया कि जुनून और मेहनत हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

About Hussain

Check Also

जोधपुर नगर निगम में BJP-कांग्रेस बराबरी, मेयर चुनाव पर सबकी नजर

जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?