Breaking News

जो रूट ने मोहम्मद सिराज की जमकर की तारीफ, बोले – वो असली फाइटर हैं

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज ने अपनी तेज गेंदबाज़ी से हर किसी को प्रभावित किया है। उन्होंने सीरीज के सभी मैच खेले और सबसे ज़्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़ भी बन गए। ओवल में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट में भी सिराज पूरी ताकत के साथ उतरते हुए लगातार तेज और लंबा स्पेल डालते नज़र आए। उनकी इस मेहनत और जुनून की तारीफ फैन्स के साथ-साथ क्रिकेट के कई दिग्गजों ने की है। अब इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने भी सिराज की तारीफों के पुल बांधे हैं।

चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद जो रूट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोहम्मद सिराज एक सच्चे योद्धा हैं। उन्होंने कहा कि सिराज ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें हर कोई अपनी टीम में शामिल करना चाहेगा। रूट बोले – “वो टीम के लिए अपना सब कुछ झोंक देते हैं। जिस तरह से वो खुद को खेल में झोंकते हैं, उसका पूरा क्रेडिट उन्हें मिलना चाहिए। वो बेहद मेहनती हैं और उनमें शानदार स्किल है।” रूट ने आगे कहा कि सिराज की सफलता के पीछे दो बड़ी वजहें हैं – उनका कड़ा मेहनती स्वभाव और उनकी गेंदबाज़ी में गजब की कला। उन्होंने कहा कि सिराज की बॉलिंग में जो आक्रामकता और निरंतरता है, वो उन्हें बाकी गेंदबाज़ों से अलग बनाती है। रूट ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में यह भी कहा कि सिराज मैदान पर काफी जोश में रहते हैं और उनका यही अंदाज देखने में भी मज़ेदार लगता है।

मोहम्मद सिराज ने पूरी सीरीज में बेहतरीन लाइन और लेंथ पर गेंदबाज़ी की। उन्होंने जरूरत पड़ने पर लंबे-लंबे स्पेल फेंके और कप्तान को हमेशा विकेट दिलाकर दिया। सिराज की इस प्रदर्शन की वजह से भारत ने सीरीज में शानदार वापसी भी की। फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि ओवल टेस्ट के आखिरी दिन भी सिराज का स्पेल मैच का पासा पलट दे।

कुल मिलाकर, सिराज ने इस सीरीज में यह साबित कर दिया कि वह भारतीय टीम के लिए एक मैच विनर गेंदबाज़ हैं। उनकी मेहनत, जुनून और जज्बे ने ना सिर्फ भारतीय फैंस को बल्कि इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ियों को भी उनका मुरीद बना दिया है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?