Breaking News

ओवल टेस्ट Day 2: इंग्लैंड की बढ़त को पछाड़ भारत ने बनाई 52 रन की लीड

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में रोमांच तेजी से बढ़ता जा रहा है। दो दिन के खेल के बाद मुकाबला पूरी तरह से बराबरी का नजर आ रहा था, लेकिन भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की शानदार बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को फिर से मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी महज 224 रन पर सिमट गई। पहले दिन टीम इंडिया ने कुछ हद तक अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन इंग्लिश गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करते हुए बाकी बचे विकेट जल्दी निकाल लिए।

इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने 64 रन और हैरी ब्रूक ने तेजतर्रार 53 रन की पारी खेली। भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की। इस तरह इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 23 रन की बढ़त मिल गई। दूसरी पारी में भारत ने जबरदस्त शुरुआत की। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाजी की और शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों पर लगातार प्रहार करते हुए रन गति को बनाए रखा।

हालांकि, दूसरी ओर से केएल राहुल केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए और युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन भी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बावजूद जायसवाल क्रीज पर टिके हुए हैं और नाबाद हैं।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?