भारत के लिए ‘द ओवल’ का मैदान खास रहा है। इस मैदान पर कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके इतिहास रच दिया है। खासतौर पर दो नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं – राहुल द्रविड़ और रवींद्र जडेजा।
राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिना जाता है, और ‘द वॉल’ नाम से मशहूर द्रविड़ ने द ओवल में भी अपनी खास छाप छोड़ी। उन्होंने इस मैदान पर 3 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें कुल 5 पारियों में उन्होंने 443 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा। उनका यह रिकॉर्ड अब तक किसी भी भारतीय बल्लेबाज से बेहतर है।
द्रविड़ का बल्लेबाजी का अंदाज़ शांत, धैर्यपूर्ण और तकनीकी रूप से मजबूत था। ओवल जैसे कठिन कंडीशंस में उनकी यह शैली टीम इंडिया के लिए हमेशा फायदेमंद रही।
जहां राहुल द्रविड़ ने बल्ले से ओवल में कमाल किया, वहीं रवींद्र जडेजा ने गेंद से इस मैदान पर अपना जलवा दिखाया है। जडेजा ने अब तक ओवल में 3 टेस्ट खेले हैं और 6 पारियों में 15 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 विकेट देकर 73 रन देना रहा है। जडेजा का प्रदर्शन सिर्फ गेंद से ही नहीं, बल्कि बल्ले से भी शानदार रहा है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा था, और अब वे 5वें टेस्ट के लिए भी टीम का हिस्सा हैं। उम्मीद है कि वो इस बार भी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
CHANNEL009 Connects India
