Breaking News

कनाडा अंडर-19 टीम की ऐतिहासिक जीत, अर्जेंटीना 23 रन पर ढेर

आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर में 10 अगस्त 2025 को कनाडा और अर्जेंटीना अंडर-19 टीम के बीच खेला गया मैच वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे एकतरफा मुकाबलों में से एक बन गया। इस मैच में अर्जेंटीना की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 23 रनों पर ऑलआउट हो गई और कनाडा ने लक्ष्य को सिर्फ 5 गेंदों में हासिल कर 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्जेंटीना अंडर-19 टीम 19.4 ओवरों में सिर्फ 23 रन बना पाई। टीम के 7 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। सबसे ज्यादा रन ओपनर ओटो सोरोंडो ने बनाए, जिन्होंने 37 गेंदों में 7 रन जोड़े। टीम के कुल स्कोर में 7 रन एक्सट्रा के रूप में आए। यह प्रदर्शन क्वालीफायर के इतिहास में सबसे कम स्कोर में से एक रहा।

कनाडा के तेज गेंदबाज जगमंदीप पॉल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जिसमें 3 ओवर मेडन रहे। उनके साथ डोमिनिक डाइनस्टर और कृष मिश्रा ने 2-2 विकेट लेकर अर्जेंटीना की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया।

24 रनों का आसान लक्ष्य कनाडा ने महज 5 गेंदों में पूरा कर लिया। कप्तान युवराज साम्रा ने 4 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 20 रन बनाए, जबकि दूसरे छोर से नमन धालीवाल 4 रन पर नाबाद रहे। यह पारी समय के हिसाब से सबसे छोटी चेज़ में से एक मानी जा रही है, जो लगभग 5 मिनट में खत्म हो गई.

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?