Breaking News

कफ सिरप तस्करी मामला: 25 हजार के इनामी समेत दो गिरफ्तार, 2 करोड़ की अवैध खरीद-बिक्री का आरोप

वाराणसी में पुलिस ने कोडिन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर करीब 2 करोड़ रुपये की अवैध खरीद-बिक्री की थी।

टेंगरा मोड़ से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने ढूंढराज पुलिया के पास टेंगरा मोड़ से मनोज कुमार यादव (जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम था) और लक्ष्य यादव को पकड़ा। आरोप है कि दोनों ने शैली ट्रेडर्स नाम की फर्म के जरिए बड़ी मात्रा में न्यू फैंसीडील कफ सिरप की खरीद-बिक्री की। इस काम में फर्जी जीएसटी बिल और ई-वे बिल का इस्तेमाल किया गया।

1,26,000 सीसी कफ सिरप की खरीद

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने रांची (झारखंड) स्थित शैली ट्रेडर्स से 1,26,000 सीसी कफ सिरप खरीदी थी। पूछताछ में पता चला कि इसे वाराणसी की सप्तसागर दवा मंडी में सप्लाई दिखाया जाता था, लेकिन असल में तस्करी कर बाहर भेज दिया जाता था। इसके लिए नकली बिल बनाए जाते थे।

तस्करी का समय और स्थान गुप्त रखा जाता था। इस बारे में सिर्फ शुभम जायसवाल, दिवेश जायसवाल, अमित जायसवाल समेत कुछ लोगों को ही जानकारी होती थी। पुलिस मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल की तलाश कर रही है।

अवैध कमाई से खरीदी प्रॉपर्टी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस अवैध धंधे से कमाई कर पांच जगह संपत्ति खरीदी है, जिनकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?