Breaking News

करौली: एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल, बाढ़ में बचाव कार्यों का प्रदर्शन

करौली। बाढ़ से राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने मिलकर मॉक ड्रिल की। यह अभ्यास मंडरायल रोड पर स्थित रणगमा तालाब पर किया गया, जहां टीम ने बाढ़ के हालातों में बचाव कार्यों का सफल प्रदर्शन किया।

इस मॉक ड्रिल में तीन गांवों के पानी में घिरे रहने पर ग्रामीणों को बचाने, नाव पलटने से डूबने वाले लोगों को बचाने और उन्हें उपचार देने का अभ्यास किया गया।

इस मौके पर एनडीआरएफ की 6वीं बटालियन के स्टेट कमांडर योगेश कुमार मीणा, जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एएसपी शंकरलाल मीणा, एडीएम हेमराज पारिड़वाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

स्टेट कमांडर योगेश कुमार ने बताया कि यह अभ्यास कमांडेंट विकास कुमार के निर्देशानुसार किया गया।

टीम ने बाढ़ से बचाव के लिए विभिन्न उपकरणों और तरीकों का उपयोग करके फंसे लोगों को बचाने का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ टीम की तुरंत कार्रवाई और विभिन्न विभागों के बीच तालमेल की जांच करना था।

इस दौरान चिकित्सा विभाग के सीएमएचओ डॉ. दिनेश मीणा, डीएसपी अनुज शुभम, फायर ब्रिगेड, नगर परिषद के अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने एनडीआरएफ की टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

About admin

Check Also

रिपोर्ट: मुंबई इंडियंस में कप्तानी बदलाव की संभावना, बुमराह संभाल सकते हैं कमान; पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के खेलने की संभावना कम।

मुंबई इंडियंस में कप्तानी बदलाव के संकेत बुमराह संभाल सकते हैं टीम की कमान, पंजाब …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?