Breaking News

टोंक: लेपर्ड के हमले में पांच लोग घायल, जयपुर रेफर; दहशत का माहौल

 टोंक जिले के ठीकरिया कला गांव में एक लेपर्ड ने पांच लोगों पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीती देर शाम खेत में काम कर रहे एक पति-पत्नी सहित पांच लोगों पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। हमले के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। घायलों को परिजन दूनी और टोंक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां गंभीर रूप से घायल एक महिला को जयपुर रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी और अन्य भाजपा नेता सआदत अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने उदयपुर की घटना को याद करते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो कि यहां भी आदमखोर लेपर्ड हो जाए।

बताया जा रहा है कि हमले के बाद लेपर्ड पास के गन्ने के खेत में छिप गया। सूचना मिलने के बाद घाड़ थाना पुलिस, देवली एसडीएम और दूनी तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। हालांकि, तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर लेपर्ड को पकड़ने के लिए पहुंची।

हमले के समय क्या हुआ: ठीकरिया कला निवासी बद्रीलाल गुर्जर ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव के पीछे खेत में ज्वार काटी जा रही थी, तभी लेपर्ड ने हमला किया। उसने पास के खेत में भैंस चरा रही प्रियंका और गांव के हेमराज धाकड़ पर भी हमला किया। फिर उसने मक्का काट रहे पति-पत्नी मुकेश पुरी और मैना पर पंजे से हमला किया। इसके बाद बूंदी जिले के सीताराम धाकड़ पर भी हमला कर दिया।

डीएफओ मरियम शाहीन ने बताया कि उन्हें साढ़े पांच बजे सूचना मिली और उसके बाद 15 लोगों की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ रवाना कर दी गई। उन्होंने कहा कि घटनास्थल थोड़ा दूर है, इसलिए पहुंचने में देरी हुई होगी। प्रारंभिक तौर पर यह पैंथर का हमला लग रहा है और वे सुबह ड्रोन लेकर जाएंगे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?