Breaking News

कांगड़ा: दो पैराग्लाइडरों की टक्कर में बेल्जियम के नागरिक की मौत

कांगड़ा – बीड़ बिलिंग घाटी में मंगलवार को दो पैराग्लाइडर आपस में टकरा गए। इसमें बेल्जियम के नागरिक पैट्रिक (65) की खाई में गिरने से मौत हो गई। एक पायलट ने पैराग्लाइडर का रिजर्व पैराशूट खोलकर सुरक्षित लैंडिंग की, जबकि पैट्रिक का रिजर्व पैराशूट नहीं खुला, जिससे वह खाई में जा गिरे।

पुलिस ने बिलिंग से लगभग दो किलोमीटर आगे माइनस प्वाइंट पर पैट्रिक का शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि पैट्रिक ने मंगलवार दोपहर टेक-ऑफ प्वाइंट से उड़ान भरी थी। दोपहर एक बजे के बाद हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टकराव के बाद पैट्रिक पेड़ से टकरा गए थे। डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा और घटना की जानकारी एंबेसी को दी जा रही है।

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?