Related Articles
शिमला – हिमाचल प्रदेश में अब नेशनल हाईवे के किनारे के पहाड़ी इलाकों में भवन निर्माण के लिए नई नीति लागू होगी। सरकार ने प्राकृतिक सुंदरता और वैली व्यू को संरक्षित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। अब इन क्षेत्रों में भवन नेशनल हाईवे से एक मीटर नीचे बनाए जाएंगे। हालांकि, यह नियम मैदानी क्षेत्रों और उन स्थानों पर लागू नहीं होगा, जहां हरियाली और पहाड़ मौजूद नहीं हैं।
हिमाचल में 60 प्लानिंग और 36 स्पेशल एरिया – प्रदेश में 60 प्लानिंग और 36 स्पेशल एरिया हैं। संबंधित अधिकारियों को वैली व्यू की पहचान कर दिसंबर तक रिपोर्ट देने को कहा गया है। पहले भवन निर्माण की अनुमति सड़क से डेढ़ मीटर ऊंचे स्थान पर थी, लेकिन इससे प्राकृतिक दृश्य बाधित हो रहे थे। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि यह प्रावधान सुंदर दृश्य और पर्यावरणीय मूल्य को बनाए रखने के लिए है।
CHANNEL009 Connects India
