Breaking News

काउंटी चैंपियनशिप में चमके साई किशोर, डरहम के खिलाफ दिखाया जलवा

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए स्टार स्पिनर साई किशोर इस समय इंग्लैंड में हो रही काउंटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भले ही वह इस समय टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्होंने सर्रे की ओर से खेलते हुए यह दिखा दिया है कि वह किसी भी मंच पर अपना दमखम दिखा सकते हैं।

हाल ही में सर्रे और डरहम के बीच खेले गए मुकाबले में साई किशोर ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। पहली पारी में उन्हें केवल 12 ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने दो अहम विकेट झटके। लेकिन असली कमाल उन्होंने दूसरी पारी में दिखाया।

डरहम की दूसरी पारी में साई किशोर ने लम्बा स्पेल डाला और 41.4 ओवर की कड़ी मेहनत में केवल 72 रन देकर 5 विकेट चटका डाले। उनकी सटीक और कसी हुई गेंदबाजी के आगे डरहम के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और एक-एक कर पवेलियन लौटते गए। इस तरह पूरे मैच में साई किशोर के नाम कुल 7 विकेट दर्ज हुए। ये साई किशोर का काउंटी चैंपियनशिप में सिर्फ दूसरा मैच था। इससे पहले उन्होंने अपने डेब्यू मैच में भी 4 विकेट हासिल किए थे, और अब इस मैच में 7 विकेट लेकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह विदेशों की पिचों पर भी उतने ही खतरनाक हैं जितने घरेलू मैदानों पर।

साई किशोर का यह प्रदर्शन निश्चित तौर पर चयनकर्ताओं की नजरों में आएगा। अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो जल्दी ही उन्हें भारतीय टीम में दोबारा मौका मिल सकता है। उनकी लगातार विकेट लेने की क्षमता और लंबा स्पेल डालने की काबिलियत उन्हें एक स्पेशल गेंदबाज बनाती है।

About Hussain

Check Also

हरिद्वार में बन सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

उत्तराखंड में पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट हरिद्वार जिले में स्थापित किया जा सकता है। इससे …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?