Breaking News

काम में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई – एक उपयंत्री को नोटिस, 6 सचिव सस्पेंड

उमरिया (मध्यप्रदेश) – जिला पंचायत उमरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने योजनाओं में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की है।

जल गंगा संवर्धन अभियान, सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में काम की प्रगति कमजोर पाई गई।

किसके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?

🔹 उपयंत्री दीपक तिवारी (सेक्टर – बांका) को कारण बताओ नोटिस (शोकाज नोटिस) जारी किया गया।

🔹 छह पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है:

  • पदम सिंह (ग्राम पंचायत चंदवार)

  • अनूप सिंह (ग्राम पंचायत पटपरा)

  • मुन्ना सिंह (ग्राम पंचायत सलैया 13)

  • श्यामलाल विश्वकर्मा (ग्राम पंचायत पतरेई)

  • धर्मेन्द्र बैगा (ग्राम पंचायत पथरहठा)

  • गेंद सिंह (ग्राम पंचायत कल्दा)

इन सभी को जनपद पंचायत करकेली में मुख्यालय पर अटैच किया गया है।

अन्य कर्मचारियों को नोटिस

कई पंचायतों के सचिवों और रोजगार सहायकों को भी काम में लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें ये पंचायतें शामिल हैं:

  • बेलसरा

  • भरौला

  • खेरवाखुर्द

  • किरनतालकला

  • अंचला

  • बांका

  • बरहटा

  • धनवाही

  • कोयलारी-63

  • मझगवां-18

  • बरही

  • देवगवांखुर्द

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि योजनाओं में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?