Breaking News

चक्रवात दाना अलर्ट: खतरनाक रूप ले रहा तूफान, कई जिलों में दिखने लगा असर, चेतावनी जारी

चक्रवात दाना अगले कुछ घंटों में तट से टकराने वाला है। इसके बाद यह तूफान महाचक्रवात में बदल जाएगा। प्रदेश के कुछ जिलों में इसका असर दिखना शुरू हो गया है।

मानसून की विदाई के साथ ही एक चक्रवाती तूफान ने जोर पकड़ लिया है। पिछले तीन-चार दिनों से कभी तेज धूप तो कभी बादलों का खेल जारी है। आने वाले दाना तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव अब चक्रवाती तूफान दाना में तब्दील हो चुका है और तेजी से आगे बढ़ रहा है।

हल्की ठंड का एहसास हो रहा था प्रदेश से मानसून की विदाई के बाद मौसम साफ हो गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बदलते मौसम ने गर्मी और उमस को बढ़ा दिया है। रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा था, लेकिन अब बादलों के चलते मौसम में फिर से गर्माहट आ गई है।

तट से टकराने वाला है तूफान मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव ने 23 अक्टूबर को चक्रवात का रूप ले लिया है। इसका नाम ‘दाना’ रखा गया है और यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। 24 अक्टूबर को यह खतरनाक रूप ले सकता है और 25 अक्टूबर को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है।

किसानों को बारिश का इंतजार किसान मानसून की विदाई के बाद से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। धान के खेत सूख रहे हैं और अगर बारिश नहीं हुई तो फसल को नुकसान हो सकता है। किसानों को उम्मीद है कि इस तूफान से अच्छी बारिश होगी जिससे फसलों को फायदा होगा।

सेहत पर असर मौसम में बदलाव के कारण लोग सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है। दिन में उमस और रात में ठंड के चलते लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है।

About admin

Check Also

यूपी राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज सीट पर राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। यहां दो बड़े …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?