Breaking News

किसानों का सब्र टूटा: पंजाब में हाईवे जाम, फगवाड़ा में धरना

सार
चंडीगढ़, पंजाब: धान की खरीद और लिफ्टिंग न होने के विरोध में किसानों ने शनिवार को पंजाब में कई हाईवे जाम कर दिए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे सड़क पर डटे रहेंगे।

विस्तार
पंजाब सरकार के खिलाफ किसान फिर से सड़कों पर उतर आए हैं। धान की खरीद सहित अपनी मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान बड़ी संख्या में मंडियों के नजदीक इकट्ठा होकर प्रमुख मार्गों को जाम कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी किसानों ने कई हाईवे जाम किए थे।

फगवाड़ा में किसान सुबह से धरने पर बैठे हैं। भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) पंजाब के अध्यक्ष सुरजीत सिंह फूल ने कहा कि वे 26 अक्टूबर को चार बिंदुओं पर सड़क जाम करेंगे और दोपहर 1 बजे से विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि किसानों के धरने की वजह धान की खरीद न होना है। बड़रुखान और संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी दोपहर एक बजे से हाईवे जाम कर दिए जाएंगे।

किसानों ने अमृतसर-दिल्ली हाईवे, संगरूर-बठिंडा हाईवे, मोगा-फिरोजपुर हाईवे और अन्य मुख्य मार्गों पर धरना दिया है, जिसके कारण ट्रैफिक जाम हो गया है और लोग परेशान हैं। किसान हाईवे खोलने के लिए तैयार नहीं हैं और धान की खरीद व लिफ्टिंग की तत्काल मांग कर रहे हैं। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई है।

किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 19 अक्टूबर को बैठक में धान की खरीद और लिफ्टिंग का मामला हल करने के लिए दो दिन का समय मांगा था। लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं आया, जिससे किसानों को मंडियों में परेशान होना पड़ रहा है।

उपचुनावों में विरोध
किसान नेताओं ने कहा कि अगर समस्या का हल नहीं हुआ, तो वे विधानसभा के उपचुनावों में भाजपा और आप का विरोध करेंगे।

धरने वाले मुख्य मार्ग

  • अमृतसर-दिल्ली राजमार्ग, फगवाड़ा
  • बदरूखां, संगरूर-बठिंडा हाईवे, संगरूर
  • डगरू, मोगा-फिरोजपुर राजमार्ग, मोगा
  • सतियाली फूल, गुरदासपुर टांडा हाईवे, गुरदासपुर
  • बटाला रेलवे स्टेशन, बटाला

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?