Breaking News

किसानों के लिए बड़ी खबर! धान बेचने के पंजीयन की आखिरी तारीख घोषित

Farmers News: छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से धान खरीदी में सहूलियत के लिए 1 लाख 53 हजार किसानों का डाटा कैरीफॉरवर्ड कर 31 अक्टूबर तक पंजीयन करने की घोषणा की है। इस साल अब तक 4,088 नए किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है, और दो दिन का समय अभी बाकी है। नए किसानों का पंजीयन जुलाई से किया जा रहा है।

धान खरीदी की शुरुआत 14 नवंबर से
इस साल 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। फड़ (खरीदी स्थल) की साफ-सफाई शुरू हो चुकी है और 25,156 गठान बारदाने पहुंच चुके हैं। पिछले साल के बारदाने का भी उपयोग किया जाएगा। पिछले वर्ष 112 लाख क्विंटल धान खरीदा गया था, जबकि इस वर्ष का लक्ष्य अभी तय होना बाकी है।

कटाई में तेजी दीपावली के बाद
किसानों को इस बार अच्छी फसल की उम्मीद है। कुछ कम अवधि की फसलें तैयार हो चुकी हैं, लेकिन लंबी अवधि की फसल अभी तैयार नहीं है। दीपावली के बाद कटाई में तेजी आने की संभावना है। इस बार धान खरीदी में किसानों को पिछले वर्ष की तुलना में 14 दिन कम समय मिलेगा।

खरीदी केंद्रों की मांग बढ़ी
जिले के कई गांवों ने नए धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग की है। खाद्य विभाग ने इसका प्रस्ताव भेज दिया है और मंजूरी का इंतजार है। दूरदराज के गांवों के किसान चाहते हैं कि खरीदी केंद्र नजदीक हों, ताकि उन्हें फसल बेचने में आसानी हो।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?