Breaking News

कुर्की नोटिस देखकर भड़के व्यापारी, निगम में किया हंगामा, उठाई ये मांगें

बरेली में गृह कर और जल कर में हो रही गड़बड़ी के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। बुधवार को पार्षद राजेश अग्रवाल ने अपने समर्थकों के साथ नगर निगम पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम से कई मांगें कीं, जिनमें बिलों में सुधार के लिए रोजाना शिविर लगाने और एक स्पेशल काउंटर खोलने की मांग शामिल थी। साथ ही उन्होंने स्वकर फार्म स्वीकार करने की भी मांग की।

यह मामला तब सामने आया, जब नगर निगम ने 5 साल पुरानी संपत्ति पर लाखों रुपये का बिल भेजा और फिर कुर्की का नोटिस जारी कर दिया। इस पर व्यापारी और नागरिकों में गुस्सा फैल गया। प्रदर्शन के बाद पार्षद ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य को ज्ञापन भी सौंपा।

नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि इस मामले का समाधान जल्द किया जाएगा और टैक्स विभाग को इस दिशा में निर्देश दिए गए हैं।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग: राजेश अग्रवाल के साथ व्यापार मंडल के कई सदस्य और नागरिक शामिल थे, जिनमें संजीव मल्होत्रा, गौहर अली, संजय आनंद, दिनेश दद्दा, महेश यादव, और कई अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।

व्यापारी और पार्षद ने जो मांगे रखी:

  1. स्वकर फार्म की पुन: स्वीकृति: नगर निगम द्वारा स्वकर फार्म लेना बंद कर दिया गया था, जिससे करदाताओं को परेशानी हो रही थी। पार्षद ने कहा कि यह फार्म फिर से स्वीकार किए जाएं।
  2. कुर्की नोटिस का समाधान: नगर निगम द्वारा भेजे गए कुर्की नोटिस में बकाया राशि का पूरा विवरण नहीं दिया गया है। कई करदाताओं को बिना जानकारी के भारी बिल भेजे गए हैं। पार्षद ने नगर निगम में कैंप लगाने और एक दिन में 100 लोगों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
  3. जोनल अधिकारियों की नियुक्ति: पार्षद ने कहा कि जोन 3 और जोन 4 में करदाताओं का शोषण हो रहा है। उन्होंने मांग की कि इन जोन में सिर्फ टैक्स जमा किया जाए, और बिल के संशोधन का काम नगर निगम में ही किया जाए।
  4. व्याज से मुक्ति: पार्षद ने कहा कि जिन संपत्तियों की मैचिंग नहीं हो सकी, उन करदाताओं को इस वित्तीय वर्ष के लिए ब्याज से मुक्त रखा जाए।

नगर आयुक्त ने इन मुद्दों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि स्वकर फार्म फिर से स्वीकार किए जाएंगे और पुराने बिलों में संशोधन किया जाएगा।

About admin

Check Also

लाल किला बम धमाका मामला: NIA ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की।

लाल किला बम धमाका केस में NIA की बड़ी कार्रवाई 10 आरोपियों के खिलाफ 7,500 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?