Related Articles
मैहर में तेज रफ्तार कार ढाबे में जा घुसी
बागेश्वर ढाबे पर बड़ा हादसा, कर्मचारी सहित 7 लोग घायल
मैहर में देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बागेश्वर ढाबे में जा घुसी। हादसे में ढाबा कर्मचारी समेत 7 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, कार में सवार परिवार कटनी लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे ढाबे के अंदर जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ढाबे में बैठे लोग और कर्मचारी घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CHANNEL009 Connects India
