Breaking News

कुलदीप यादव होंगे सेंट्रल जोन के अहम खिलाड़ी, ध्रुव जुरेल को मिली कप्तानी

दिलीप ट्रॉफी 2025-26 का आगाज 28 अगस्त से होने जा रहा है और इसका समापन 15 सितंबर को होगा। इस बड़े घरेलू टूर्नामेंट के लिए सेंट्रल जोन की टीम का ऐलान हो चुका है। कुलदीप यादव, जो टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर हैं, इस बार सेंट्रल जोन के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

टीम की कप्तानी ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर इंडिया A की ओर से शानदार प्रदर्शन किया और अब उन्हें इस मेहनत का इनाम कप्तानी के रूप में मिला है। सबसे हैरानी वाली बात ये रही कि करुण नायर को टीम में शामिल नहीं किया गया है। जबकि उन्होंने पिछले रणजी ट्रॉफी सीज़न में 863 रन बनाए थे। लेकिन इंग्लैंड दौरे पर उनका फॉर्म कमजोर रहा, जहाँ वह 8 पारियों में सिर्फ 205 रन ही बना सके।

रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनके खेलने को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। उन्हें पहले नेशनल सेंटर ऑफ एक्सेलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस लेनी होगी।

सेंट्रल जोन की टीम को अनुभव और युवा टैलेंट को मिलाकर तैयार किया गया है। गेंदबाज़ी में कुलदीप यादव, दीपक चाहर और खलील अहमद जैसे अनुभवी नाम हैं। वहीं बल्लेबाज़ी में ध्रुव जुरेल, आर्यन जुयाल और संचित देसाई जैसे युवा खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

सेंट्रल जोन की टीम 2025-26 (दिलीप ट्रॉफी):

ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर)

रजत पाटीदार

आर्यन जुयाल

दानिश मालेवार

संचित देसाई

कुलदीप यादव

आदित्य ठाकरे

दीपक चाहर

सारांश जैन

आयुष पांडे

शुभम शर्मा

यश राठौड़

हर्ष दुबे

मानव सुथार

खलील अहमद

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?