Related Articles
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी पर लिखी किताब
‘अपनापन’ का 26 मई को दिल्ली में होगा विमोचन, एक्स पर दी जानकारी
केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित अपनी नई किताब ‘अपनापन’ लिखी है। इस किताब का विमोचन 26 मई को नई दिल्ली में किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।
शिवराज ने पोस्ट में बताया कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व, कार्यशैली और आम लोगों के प्रति उनके जुड़ाव को केंद्र में रखकर लिखी गई है। उन्होंने कहा कि किताब में पीएम मोदी के नेतृत्व और उनके मानवीय पक्ष को करीब से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
राजनीतिक गलियारों में इस किताब को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि ‘अपनापन’ में प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक और व्यक्तिगत अनुभवों का भी उल्लेख किया गया है।
दिल्ली में होने वाले विमोचन कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। किताब के शीर्षक और विषय को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।
CHANNEL009 Connects India
