Related Articles
कोंडागांव जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। रोजगार दिलाने के उद्देश्य से 18 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से कुल 980 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा, उसके बाद नौकरी दी जाएगी।
साक्षात्कार के जरिए होगा चयन
कैंप में अलग-अलग कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन करेंगे।
एलएंडटी कंपनी द्वारा निर्माण कार्य के लिए भर्ती की जाएगी, जिसमें:
-
बढ़ई – 50 पद
-
राजमिस्त्री – 50 पद
-
बार बेंडिंग – 50 पद
-
स्टील फिक्सिंग – 50 पद
-
इलेक्ट्रिकल – 50 पद
कार्य स्थल पनवेल (मुंबई) रहेगा।
योग्यता: 10वीं पास
आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
प्रशिक्षण के बाद 16,000 रुपये प्रतिमाह वेतन और रहने की सुविधा दी जाएगी।
अन्य पदों की जानकारी
लिविवान सॉल्यूशन प्रा. लि. द्वारा भी कई पदों पर भर्ती की जाएगी, जैसे:
-
एसेम्बली ऑपरेटर – 100 पद (महिला)
-
प्रोडक्शन एसेम्बली क्वालिटी – 100 पद
-
प्रोडक्शन एसेम्बली क्वालिटी – 30 पद (महिला)
-
प्रोडक्शन एसेम्बली क्वालिटी – 100 महिला और 100 पुरुष पद
-
प्रशिक्षणार्थी – 200 पद
योग्यता: 10वीं, आईटीआई या अन्य डिप्लोमा
आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
कार्य स्थल: चेन्नई (तमिलनाडु)
रहने और खाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
जरूरी दस्तावेज
इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हों।
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवक-युवतियों से इस प्लेसमेंट कैंप में भाग लेकर रोजगार का अवसर लेने की अपील की है।
CHANNEL009 Connects India
