Breaking News

क्रिस वोक्स चोटिल कंधे के बावजूद करेंगे बल्लेबाज़ी? जो रूट ने दिया बड़ा बयान

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही रोमांचक टेस्ट सीरीज़ अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी मुकाबला ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ़ 35 रनों की ज़रूरत है, वहीं भारत को इस ऐतिहासिक मुकाबले को अपने नाम करने के लिए सिर्फ़ 4 विकेट चाहिए।

इसी बीच एक बड़ा सवाल सामने आ रहा है — क्या इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स पांचवें दिन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर उतरेंगे, जबकि उनके कंधे में गंभीर चोट है?

टेस्ट मैच की शुरुआत में ही फील्डिंग करते वक्त क्रिस वोक्स को कंधे में तेज़ चोट लग गई थी। वह एक चौका रोकने की कोशिश में चोटिल हो गए, जिसके बाद वह न तो पहली पारी में गेंदबाज़ी कर सके और न ही बल्लेबाज़ी। उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि पहली पारी में वो मैदान पर नज़र तक नहीं आए। हालांकि, चौथे दिन के खेल के दौरान वोक्स इंग्लैंड की ड्रेस में डगआउट में दिखाई दिए। इससे यह संकेत मिलने लगे कि शायद वो ज़रूरत पड़ने पर बल्लेबाज़ी करने तैयार हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने इस पर बड़ा बयान दिया है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में रूट ने कहा, “क्रिस वोक्स काफी दर्द में हैं, लेकिन वो टीम के लिए सब कुछ देने को तैयार हैं। जैसा हमने इस सीरीज़ में ऋषभ पंत को भी देखा, जो चोट के बावजूद मैदान पर उतरे। वैसे ही वोक्स भी टीम को जीत दिलाने के लिए अपनी जान लगा देंगे।”

गौरतलब है कि भारत इस सीरीज़ में 1-2 से पीछे चल रहा है। ओवल टेस्ट में भी टीम इंडिया मुश्किल में नज़र आ रही है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट और हैरी ब्रूक ने शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया है। अगर मौसम ने साथ दिया होता, तो चौथे दिन ही नतीजा आ सकता था। लेकिन दोपहर में बारिश आ गई और अंपायर्स ने पहले खेल रोका और फिर दिन का खेल जल्दी समाप्त कर दिया।

अब सबकी निगाहें टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन पर टिकी हैं। क्या भारत वापसी करेगा या इंग्लैंड घरेलू मैदान पर ट्रॉफी जीतकर सीरीज़ अपने नाम करेगा?

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?